अंडे का पीला भाग क्यों खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:40

अंडे के पीला भाग खाने के 4 फायदे -

जिस तरह से अंडे का सफेद हिस्सा फायदेमंद होता है। उसी तरह इसका पीला भाग भी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग अंडे के पीले भाग (Egg Yolk) को फेक कर अंडे का सफेद भाग खाना पसंद करते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अंडे का सफेद भाग ज्यादा पौष्टिक होता है।

लेकिन हम आपको बता दें कि अंडे का पीला भाग भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे के पीले भाग में विटामिन डी (Vitamin D) , विटामिन ए (Vitamin A) , प्रोटीन (Protein), विटामिन बी (Vitamin B) पाए जाते हैं। अंडे के पीले भाग के सेवन से त्वचा(Skin) बहुत चमकदार बनती, बालों को पोषण, कमज़ोर नाखूनों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। क्योंकि इसमें बायोटिन (Biotin) नाम का एक तत्व पाया जाता है जो इन एलर्जी (Allergy) से बचाने का काम करता है।

विटामिन डी हड्डियों (Bones) की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे हड्डी मजबूत होती है। जिन लोगों की हड्डियों में से चटकने की आवाज़ आती है, उन्हें अंडे के पीले भाग का सेवन जरूर करना चाहिए।

अंडे के पीले भाग में पाए जाने वाला प्रोटीन, मसल्स (Muscle) के लिए जरूरी होता है। अगर आप जिम जा रहें हैं, तो पीले भाग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके मसल्स कमजोर नहीं पड़ेंगे और उन्हें अच्छा प्रोटीन भी मिलेगा।

अंडे की जर्दी में कोलीन (Choline) पाया जाता है, जो एक तरह का विटामिन होता है और यह ब्रेन के विकास के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों को नियंत्रित रखने और याददाश्त (Memory) मजबूत करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा कोलीन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर (Breast Cancer) का खतरा कम हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info